बड़ी खबर☝
सतना की मुकुंदपुर सफारी में भेजे गये दुर्लभ प्रजाति के बार्न आउल के पांच बच्चे
दक्षिण वन मंडल के डीएफओ विजयानन्तम टी.आर ने बताया कि मोती वार्ड में निवास करने वाले प्रकाश ठाकुर के मकान में उल्लू के बच्चे मौजूद थे। बार्न आउल के पांच बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर घोंसले से बाहर लाया गया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू किये गये बार्न आऊल (उल्लू) के बच्चों को संरक्षण हेतु सफारी मुकुन्दपुर वनमंडल सतना भेजा गया है। वन विभाग के द्वारा जानकारी दी गई है कि बार्न आऊल (उल्लू) को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में परिशिष्ट 1 के तहत कानूनी संरक्षण प्राप्त है। बार्न आऊल (उल्लू) एक दुर्लभ प्रजाति है। बार्न उल्लू की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि वह अपने शिकार को पूरी तरह से निगल जाता है। बार्न आउल की आयु को लेकर दावा किया जाात है कि यह 15 साल के करीब जीता है। बार्न आउल उल्लू की ऐसी प्रजाति है, जो धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।
सेवा सहकारी समिति मेहुती प्रतापपुर के खिलाफ खाद्य
अधिकारी ने खुद लिखा था पत्र,फर्जी पंजीयन के मामले में जांच के दिये गए थे निर्देश,पंजीयन निरस्त करने एसडीएम को लिखा गया था पत्र लेकिन अब इसे ही बना दिया गया केंद्र।
रामपुर बाघेलान-केमार में अज्ञात कारणों के चलते 23
वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस के द्वारा युवक की पहचान मृत्युंजय शुक्ला उर्फ छोटे पिता काशी प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम केमार थाना रामपुर बाघेलान के रूप में की गई है,पुलिस जांच में जुटी।
अमरपाटन विकासखंड अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्रअमरपाटन मे आज 1 दिसंबर को बीआरसी प्राणेश त्रिपाठी, बीएसी विनोद कुमार त्रिपाठी एम बीआरसी सतीश सिँह बघेल, शिवानंद शर्मा, सी ए सी माखन सिँह बघेल( दादा जी) सीएसी विकाश खटिक,सीएसी विजय सोंधिया सीएसी श्री अशोक सिँह, सीएसी महेंद्र सिँह, सीएसी रजनीश भास्कर,सीएसीपी के द्विवेदी प्रतियोगिता प्रभारी राजेंद्र द्विवेदी, विभूति भूषण द्विवेदी, पंकज मिश्रा आदि की उपस्थिति मे विश्व विकलांग दिवस 2023 के अनुक्रम मे विकासखण्ड स्तरीय CWSN ( दिब्यांग ) बच्चों का खेल कूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!!
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये नियुक्त मतगणना
पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाइजेशन शनिवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि पवार,नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफीसर उपस्थित रहे। इस दौरान पोस्टल बैलेट काउंटिंग के लिए भी पृथक से रेण्डमाईजेशन किया गया।
भोपाल
पीसीसी चीफ कमलनाथ का मतगड़ना से पहले बड़ा बयान...
कमलनाथ ने कहा कल इसी टाइम लंबी चर्चा करेंगे
आज कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है
एग्जिट पोज को लेकर बोले मुझे कोई पोल से मतलब नहीं है, मतदाताओं पर भरोसा है
मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर भरोसा है
निर्दलीय प्रत्याशियों से बात करने को लेकर कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है
भाजपा के पास इतनी सीट हैं तो क्यों नाटक कर रही है इससे बात करो उससे बात करो
युवक को ठोकर, युवक के सर मे आई गंभीर चोट, अमरपाटन के रीवा रोड का मामला, घायल युवक का उपचार जारी।
कलेक्टर ने लिया मामले को संज्ञान। ऐसी समितियां, जिनका पुराना बकाया है उसका पूरा चुकता किए बिना नहीं जारी होगा कमीशन। कलेक्टर इस आशय का जारी करने जा रहे निर्देश। पुराना बकाया काट कर ही दिया जाए कमीशन।उधर समूहों के फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगाने शासन ने नीति में किया संशोधन बिना 10 लाख की प्रतिभूति जमा किए नही दिया जाएगा खरीदी केंद्र बिना अनुबंध के समूह नही कर सकेंगे उपार्जन का काम।
गड़बड़ी पर समूह अध्यक्ष, सचिव व संचालक मंडल सदस्य जायेंगे जेल। एग्रीमेंट के बाद ही दिया जा सकेगा काम।





.jpeg)
.jpeg)