कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेम विहार कॉलोनी में बीती रात फिर दो सुने घरों में चोरी,दो दिन में लगातार तीन घरों में हुईं चोरी।
मां शारदा मंदिर रोड
मां शारदा मंदिर रोड पर बड़े अखाड़े के सामने पाइप लाइन के लिए खोदे गए गद्दे से हुआ हादसा बाइक में बैठी वृद्ध महिला के गिरने से मौके पर हुई मौत
मृतक महिला का नाम राधारानी पंडा 70 वर्षीय बताया जा रहा है परिजनों ने ठेकेदार मनोज पांडे के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए घटना स्थल पर चक्का जाम किया जिसके बाद मैहर थाने पहुंच कर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने शासकीय व्यंकट क्रमांक एक विद्यालय सतना में बनाए गए विधानसभा निर्वाचन 2023 के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसरो द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का प्रतिदिन दो बार नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।
मैहर कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड जी ने आज डीईओ, डीपीसी, सीडीपीओ, पीएचई, जलनिगम आदि विभागों की समीक्षा बैठक ली।
स्टॉफ नर्स को चाक़ू से गोदकर आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,नरसिंहपुर जिले में जहां जिला मुख्यालय में एक पुलिस आरक्षक अनिल बेलवंशी उम्र 33 बर्ष ने एक स्टाफ नर्स के घर लगाई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात स्टाफ नर्स के घर पुलिस आरक्षक अनिल पहुंचा था और कहासुनी के बाद आरक्षक अनिल ने स्टाप नर्स को चाकू से गोदा डाला और गले में कई वार कर दिया जिससे स्टाफ नर्स की हालात भी गंभीर है वह जिला अस्पताल में भर्ती है वहीं अनिल की फांसी लगाने से मौत हो गई है।
बिजली बिल बकायदारों के ख़िलाफ़ कार्यवाई बिल न जमा करने वाले 1 दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओ के काटे गए बिजली कनेक्शन
सतना नगर निगम को मिली खुली चुनौती , नाले पर बन रही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग , वार्ड नंबर छब्बीस का मामला ,सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट मेन रोड पर बन रही मल्टी स्टोरी , नाले के ऊपर बन रही मल्टी स्टोरी , शारदा हॉस्पिटल के पास नाले पर अतिक्रमण कर हो गया निर्माण , मास्टर प्लान रेलवे कालोनी सहित राजेंद्र नगर क्षेत्र की जल निकासी होगी प्रभावित , बरसात में जल भराव होना निश्चित ,अतिक्रमण कारी के हौसले बुलंद , आयुक्त ,महापौर को खुली चुनौती ,
MP में आठ अधिकारी बनाए जाएंगे विशेष महानिदेशक
दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनेंगे
भोपाल। वर्ष 2024 में विशेष महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। पद की उपलब्धता के आधार पर पदोन्नति होगी। आठ अधिकारियों को विशेष महानिदेशक और दो अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत करने के लिए पात्र पाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 2006 बैच के अरविंद कुमार सक्सेना, मिथलेश शुक्ला, अनुराग शर्मा, आरआरएस परिहार, अनिल सिंह कुशवाह, रुचिवर्धन मिश्रा, चंद्रशेखर सोलंकी, टी अमोंग्ला अय्यर, चैत्रा एन, राजेश हिंगणकर, अशुमान सिंह, मिथिलेश शुक्ला और मनीष कपूरिया को पात्र पाया गया।
इसी तरह उप पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 2009 और 2010 बैच के 26 अधिकारियों को पात्र पाया गया है। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे पद उपलब्ध होंगे, अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा।बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।
अशोक अवस्थी बनेंगे विशेष महानिदेशक
विपिन कुमार माहेश्वरी के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने पर 1990 बैच के अधिकारी अशोक अवस्थी विशेष महानिदेशक पद पर पदोन्नत होंगे। अभी अवस्थी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के पद पर तैनात हैं।
काली कलर की बुलेरो ने मारी है टक्कर, टक्कर मारने वाली बुलेरो पहाड़ी खेरा की तरफ गई, एक छोटी बच्ची और बाइक चालक की मौत!
बड़ी खबर💥भारतीय शेयर बाजार ने रचा इतिहास।
पहली बार BSE 4 ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल। अमेरिका, चीन और चीन के बाद चौथे स्थान पर पहुंचा भारत।
💥 बड़ी खबर💥CAA पर अमित शाह का बड़ा बयान संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर गृहमंत्री शाह ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि 'हम बंगाल में सीएए लागू करके रहेंगे, ये देश का कानून है और हमें कोई नहीं रोक सकता":- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
अशोक अवस्थी IPS-1990 विशेष पुलिस महानिदेशक, शिकायत पद पर पदोन्नत हुए। गृह विभाग से आदेश हुआ जारी।
सतना में डीएफओ बिपिन पटेल की गुंडागर्दी, पत्रकार को बंधक बनाकर रातभर की पिटाई, वन विभाग की खबर चलने थे नाराज थे बिपिन पटेल, मझगवां, बरौंधा, चित्रकूट रेंजर के साथ चित्रकूट एसडीओ फारेस्ट अभिषेक तिवारी भी थे शामिल!
ध्यप्रदेश * : मीडिया सेंटर से पत्रकारों को मिलेगी मतगणना की पूर्ण जानकारी मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे वही मतगणना की जानकारी देने के लिए मतगणना परिसर में ही मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, मीडिया सेंटर से पत्रकारों को मतगणना की लगातार जानकारी दी जाएगी, विधानसभा वार तथा प्रत्येक चक्रवार उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की जानकारी देने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, .. मीडिया सेंटर में जनसंपर्क अधिकारियों के साथ-साथ पाँच अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं, इनके द्वारा पत्रकारों को मतगणना के कवरेज में सहयोग दिया जाएगा, प्राधिकृत प्रवेश पत्र प्राप्त पत्रकारों को ही मीडिया सेंटर से कवरेज की सुविधा मिल पाएगी।
India's best scorers against Gaikwad Kangaroos: Maxwell scored most runs against India, Hardy scored most runs; record
Australia defeated India by 5 wickets in the third match of the T-20 series. On Tuesday, the Indian team, batting first, scored 222 runs losing 3 wickets in 20 overs. In reply, Australia chased the target of 223 runs in 20 overs.
Record breaking innings of Ruturaj Gaikwad and Glenn Maxwell were seen at Barsapara Stadium in Guwahati.
Maxwell also made a record in bowling.
1. Maxwell is the Australian who gave the most runs in an over.
Glenn Maxwell gives most runs in one over
Became an Australian bowler. Maxwell started the Indian innings
Gave 30 runs in the last over. Rituraj Gaikwad along with Tilak Verma hit 3 sixes and 1 four in Maxwell's over.
Earlier this record was in the name of fast bowler Brett Lee, who gave 27 runs in one over in the 2009 T20 World Cup against West Indies. Australia lost this match
2. Gaikwad is the batsman who scored the highest individual score in T-20 against Australia.
Indian opener Ruturaj Gaikwad made the highest score against Australia. This record was in the name of Virat Kohli. In 2016, Kohli played an unbeaten inning of 90 runs in 55 balls at Adelaide ground. In terms of top scores, the top-3 scores were in the name of Kohli only.
Shubman Gill is on top in terms of top scores against all the teams. In 2023 itself, he had played an inning of 126 runs against New Zealand at Ahmedabad ground. Rituraj is at second place in this matter with 123* runs.
3. 24-year-old Aaron Hardy, playing his fourth T20, has become the player who has conceded the most runs in a single spell against India. In the third T20 match against India, Hardy gave away 64 runs in 4 overs.
Before Hardy, this record was in the name of Sean Abbott, who had given 56 runs in 3 overs in the last match in Thiruvananthapuram.
4. Gaikwad is the 9th Indian batsman to score a century in T-20. Rituraj Gaikwad has become the 9th Indian batsman to score a century in T-20. Before Gaikwad, Rohit Sharma 4, Suryakumar 3 and KL Rahul 2 have scored centuries.
Apart from them, Suresh Raina, Virat Kohli, Deepak Hooda, Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal have scored 1 century each in this format.
5. Maxwell became the player who scored the most runs against India
Along with scoring a century, Glenn Maxwell has also become the Australian batsman who has scored the most runs against India. Maxwell has scored a total of 554 runs in 21 matches. This includes 2 centuries and 2 half-centuries.
Maxwell left T20 World Cup winning captain Aaron Finch behind, who has scored 500 runs in 18 matches against India.
6. Maxwell equaled Rohit in terms of T-20 centuries
Glenn Maxwell has equaled Rohit Sharma by scoring his fourth T-20 International century. Before this, only Rohit had the maximum number of centuries (4) in this format. Apart from these, Babar Azam of Pakistan, Sabavon Davies of Czech Republic, Colin Munro of New Zealand and Suryakumar Yadav of India have 3 centuries each.
सरकारी नौकरी:हैवी व्हीकल फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 320 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, स्टाइपेंड 9 हजार रुपए
हैवी व्हीकल फैक्ट्री में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Apply Now के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी:हैवी व्हीकल फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 320 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, स्टाइपेंड 9 हजार रुपए
एक दिन पहले
वैकेंसी डिटेल्स :
ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 110 पद
टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस : 110 पद
नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस : 100 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएट अप्रेंटिस : इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री।
तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस : इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
अप्रेंटिसशिप रूल्स के अनुसार आयु सीमा तय की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित विषयों में मिले नंबरों के प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के जरिये इंफॉर्म किया जाएगा। उन्हें एचवीएफ, अवदी, चेन्नई में सर्टीफिकेट वेरीफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
चप्पल और अंडर वियर से हुई मृतक की पहचान, दो दिन पहले लावारिस मिली थी बाइक
मैहर की कुंजन तलैया के पास मिले पुराने नर कंकाल की पहचान कर ली गई है। मृतक की बाइक भी दो दिन पहले लावारिस हालत में मिली थी। अब एक-एक तार जोड़ कर पुलिस के सामने इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने की बड़ी चुनौती है।
जानकारी के मुताबिक मैहर में कुंजन तलैया के पास शुक्रवार को मिले पुराने नर कंकाल की पहचान अंडरवियर और चप्पल के जरिए कर ली गई है। कंकाल अक्टूबर के महीने
में लापता हुए डीजे का काम करने वाले नरेश साकेत पिता झल्ला साकेत (40) निवासी मानपुर पुरानी बस्ती मैहर का है। दो दिन पहले ही उसकी बाइक भी नहर के किनारे लावारिस हालत में पड़ी मिली थी। कंकाल को फोरेंसिक जांच के बाद पीएम के लिए रीवा भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि नरेश की मौत कब और कैसे हुई थी।
पुलिस ने बताया कि नरेश डीजे का काम करता था। वह अक्टूबर में लापता हो गया था। गत 12 अक्टूबर को उसकी पत्नी उर्मिला साकेत ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस बीच 23 अक्टूबर को नहर के किनारे पड़ी एक बाइक को देख कर एक चरवाहे ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि वह बाइक नरेश की है जिसके बाद उसकी तलाश एक बार तेज की गई। शुक्रवार को कुंजन तलैया के पास पड़े एक बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमे पुराना कंकाल निकला। परिजनों ने कपड़ों और चप्पल के आधार पर उसकी शिनाख्त की। अब पुलिस के सामने इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने की बड़ी चुनौती है। सवाल यह है कि अक्टूबर में लापता हुआ नरेश डेढ़ महीने से अधिक समय तक आखिर कहां था? उसकी बाइक और कंकाल क्या वाकई डेढ़ महीने से कुंजन तलैया के पास ही पड़ा था? अगर पड़ा था तो पुलिस को अब तक जानकारी कैसे नहीं थी?
सतना नदी के आगे तिघरा मोड़ में बड़ा सड़क हादसा। एक महिला की मौत की खबर
सागर में धमकाकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्मः रिश्तेदार के घर शादी समारोह में हुई पहचान, दोस्त के रूम पर ले जाकर किया था गलत काम
सागर के गोपालगंज थाना में 17 वर्षीय छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने डरा-धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता ने परिवार वालों के साथ गोपालगंज थाने आकर शिकायत में बताया कि कालेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। इसी साल मई माह में वह जैसीनगर क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। जहां उसकी मुलाकात बसोना निवासी श्रीराम पटेल से हुई। दोनों के बीच बातचीत हुई और एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता जैसीनगर से लौटकर वापस सागर आ गई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 18 जून को आरोपी श्रीराम सागर आया। वह पीड़िता को बाइक पर बैठाकर मकरोनिया क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त के रूम पर ले गया।
पिता को जान से मारने की देता था धमकी
जहां आरोपी ने डरा धमकाकर नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग जगहों पर नाबालिग को साथ लेकर गया और गलत काम किया। 16 नवंबर को भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी घटनाक्रम के संबंध में किसी को बताने पर पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने मां को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिवार वाले पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्रीराम के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अमानगंज में बेकाबू होकर पलटा ट्रकः हादसे में गंभीर घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत
पन्ना जिला के अमानगंज में एक ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया, उसे कटनी जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टर ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मैहर जिले के इटमा गांव निवासी फग्गू पिता लक्ष्मण कुशवाहा (42) से शुक्रवार रात ट्रक चलाने के दौरान अमानगंज में ट्रक पलट गया। जिसके कारण ट्रक चालक फग्गू कुशवाहा गंभीर घायल हो गया। चालक के साथियों ने उसे कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
इंदौर के स्कूल में पीटे गए छात्र ने खाना छोड़ा: मारते-धकाते हुए VIDEO आया सामने; अब पिता ने कही यह बात
इंदौर में तीन दिन पहले सेंटपॉल स्कूल कैम्पस में सीनियर छात्र द्वारा पीटा गया नौवीं का स्टूडेंट घबराया हुआ है, सदमे में है। उसने दो दिन से खाना नहीं खाया है। सिर्फ लिक्विड ले रहा है। बाईं आंख के रैटिना के अलावा जबड़े में भी सूजन है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर चोट थोड़ी और गहरी होती तो पीड़ित एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए खो सकता था। पिता ने कहा कि वह बच्चे को स्कूल से निकाल लेंगे। अब घटना का एक VIDEO भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित स्कूल कैंपस में खड़ा है और उसे चांटे मारे जा रहे हैं। जानिए घटना को लेकर पीड़ित छात्र और उसके पिता का क्या कहना है...
घटना की कहानी... पीड़ित छात्र की जुबानी
"स्कूल (घटना वाले दिन गुरुवार दोपहर) की छुट्टी हो गई थी। घर जाने के लिए स्कूल से बाहर निकल रहा था, तभी लड़कों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। कॉलर पकड़ कर पहले मुझे चांटे मारे। मैं उन्हें नहीं जानता था। फिर वो लड़के मुझे घसीटते हुए अंदर ले गए। वहां स्कूल कैंपस में कुछ पेरेंट्स फीस भरने के लिए आए थे, उन्होंने मुझे बचाया।
यह पता चला कि मारने वाला लड़का 11वीं में इसी स्कूल में पढ़ता है। मैं उससे पहले कभी नहीं मिला। कुल 6 लोग थे, 3 सिविल ड्रेस में थे वो बाहरी लड़के थे। स्कूल में नहीं पढ़ते हैं। लड़कों के पास कुछ हथियार था या नहीं, यह समझ में नहीं आया। मुझे आंख में किसी चीज की उन्होंने जोर से मारी थी। ये लड़के किसी ओर को मारने आए थे, लेकिन गलतफहमी में उन्होंने मुझे मारा गया है। जिस लड़के को वो लोग मारने आए थे, वो मेरे पीछे खड़ा था और चला गया था। वो भी मेरा क्लासमेट ही है। आंख और सिर में चोट लगी है। लेफ्ट आंख में दर्द हो रहा है। खाना नहीं खा पा रहा हूं। चेहरे पर भी सूजन है। सिर्फ लिक्विड चीजें ले रहा हूं।
छात्र ने यह भी दावा किया है कि स्कूल में मारपीट करने वाले लड़के से मेरा कभी कोई विवाद नहीं हुआ। मेरे साथ मारपीट करने के बाद सभी लड़के भाग गए। स्कूल वाले सर उन्हें पकड़ सकते थे लेकिन उन्होंने उन्हें नहीं पकड़ा। फिर मैंने घर पर फोन लगवाया।" आरोपी छात्र के पिता ने फोन कर कहा- सब खत्म करो, बच्चे से गलती हो गई
पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि "मेरे पास फोन आया कि बच्चे के साथ स्कूल में मारपीट हुई है। उसे बहुत मारा है। सिर और आंख में चोट लगी है। स्कूल पहुंच मैंने पूछा कि किसने मारा। वहां स्कूल के हार्डिया सर थे। मैंने कहा कि फादर को बुलवाइए तो आधे घंटे तक तो फादर बाहर ही नहीं आए। फिर एक बच्चे के पेरेंट्स भी स्कूल आए हुए थे, उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का गला सुबह मारपीट करने वाले छात्र ने दबाया था। इसकी शिकायत उन्होंने स्कूल को की, जिसके बाद आरोपी छात्र को स्कूल से सस्पेंड किया गया था। आरोपी छात्र उनके बच्चों को मारने के लिए आया था, लेकिन गलतफहमी में उसने मेरे बेटे के साथ मारपीट ।
घटना के बाद शाम को आरोपी लड़के के पिता ने फोन करके बोला कि हमारे बच्चे से गलती हो गई है। खत्म करो सब। उन्होंने कुछ लोगों से फोन भी करवाए। मेरे बच्चे की गलती ही नहीं है तो क्यों खत्म करें। उसकी लड़ाई होती तो समझ में भी आता। स्कूल में स्टूडेंट्स आपस में लड़े तो भी समझ में आता है। लेकिन बाहर के लड़के आ रहे हैं। असामाजिक तत्व कैंपस में घूम रहे हैं। मेरे बेटे के साथ वीडियो में साफ मारपीट करते हुए लड़के दिख रहे हैं। आरोपी लड़के के पिता के भी हाथ में गन लिए फोटो सामने आए हैं। स्टेटस भी ऐसे ही लगा रखे हैं। पुलिस ने हमें थाने बुलाया था तो वहां देखा की आरोपी लड़के को बिल्कुल भी डर नहीं है। पिता और लड़के को ऐसा बैठा रखा है, जैसे दादा-बहादुर हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास से मेरी बात हुई तो वो कह रहे हैं कि स्कूल कैंपस में ये सब होते रहता है। स्कूल प्रबंधन का रूख अभी भी गैर जिम्मेदाराना है। बच्चों को सेंट पॉल स्कूल से निकाल लेंगे। दोनों (पीड़ित छात्र और उसका भाई) बच्चे नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। सेक्शन अलग-अलग है। ये सेशन सेंट पॉल स्कूल में दोनों बच्चों का आखिरी है।"
डॉक्टर बोले हमेशा के लिए चली जाती बच्चे की आंख
भाजपा पार्षद और पीड़ित छात्र की बुआ पंखुडी डोसी का कहना है कि डॉक्टर ने बच्चे की लेफ्ट आंख के रैटिना में जख्म होने की बात कही है। रैटिना में राई बराबर चोट और लगती तो बच्चे की आंख हमेशा के लिए जा सकती थी। बच्चा बिल्कुल भी खाना नहीं खा पा रहा है। उसके जबड़े में सूजन है। उसके सिर में भी बहुत दर्द है। रैटिना की स्वेलिंग जब तक नहीं उतरेगी तब तक एक्स-रे नहीं हो पाएगा। अभी बच्चे का विजन ब्लर हो रहा है, उसे देखने में परेशानी आ रही है।
यहां था मामला
इंदौर के सेंटपॉल हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को 9वीं के स्टूडेंट के साथ 11वीं के स्टूडेंट ने मारपीट कर दी थी। मारपीट में आरोपी छात्र के कुछ बाहरी साथी भी शामिल थे। छात्र की एक आंख पर गहरी चोट लगी है। चौंकाने वाली बात यह कि जिस छात्र के साथ मारपीट हुई है उसका किसी के साथ वाद-विवाद नहीं था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।