कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेम विहार कॉलोनी में बीती रात फिर दो सुने घरों में चोरी,दो दिन में लगातार तीन घरों में हुईं चोरी।
मां शारदा मंदिर रोड
मां शारदा मंदिर रोड पर बड़े अखाड़े के सामने पाइप लाइन के लिए खोदे गए गद्दे से हुआ हादसा बाइक में बैठी वृद्ध महिला के गिरने से मौके पर हुई मौत
मृतक महिला का नाम राधारानी पंडा 70 वर्षीय बताया जा रहा है परिजनों ने ठेकेदार मनोज पांडे के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए घटना स्थल पर चक्का जाम किया जिसके बाद मैहर थाने पहुंच कर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने शासकीय व्यंकट क्रमांक एक विद्यालय सतना में बनाए गए विधानसभा निर्वाचन 2023 के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसरो द्वारा अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का प्रतिदिन दो बार नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।
मैहर कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड जी ने आज डीईओ, डीपीसी, सीडीपीओ, पीएचई, जलनिगम आदि विभागों की समीक्षा बैठक ली।
स्टॉफ नर्स को चाक़ू से गोदकर आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,नरसिंहपुर जिले में जहां जिला मुख्यालय में एक पुलिस आरक्षक अनिल बेलवंशी उम्र 33 बर्ष ने एक स्टाफ नर्स के घर लगाई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात स्टाफ नर्स के घर पुलिस आरक्षक अनिल पहुंचा था और कहासुनी के बाद आरक्षक अनिल ने स्टाप नर्स को चाकू से गोदा डाला और गले में कई वार कर दिया जिससे स्टाफ नर्स की हालात भी गंभीर है वह जिला अस्पताल में भर्ती है वहीं अनिल की फांसी लगाने से मौत हो गई है।
बिजली बिल बकायदारों के ख़िलाफ़ कार्यवाई बिल न जमा करने वाले 1 दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओ के काटे गए बिजली कनेक्शन
सतना नगर निगम को मिली खुली चुनौती , नाले पर बन रही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग , वार्ड नंबर छब्बीस का मामला ,सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट मेन रोड पर बन रही मल्टी स्टोरी , नाले के ऊपर बन रही मल्टी स्टोरी , शारदा हॉस्पिटल के पास नाले पर अतिक्रमण कर हो गया निर्माण , मास्टर प्लान रेलवे कालोनी सहित राजेंद्र नगर क्षेत्र की जल निकासी होगी प्रभावित , बरसात में जल भराव होना निश्चित ,अतिक्रमण कारी के हौसले बुलंद , आयुक्त ,महापौर को खुली चुनौती ,
MP में आठ अधिकारी बनाए जाएंगे विशेष महानिदेशक
दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनेंगे
भोपाल। वर्ष 2024 में विशेष महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। पद की उपलब्धता के आधार पर पदोन्नति होगी। आठ अधिकारियों को विशेष महानिदेशक और दो अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत करने के लिए पात्र पाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 2006 बैच के अरविंद कुमार सक्सेना, मिथलेश शुक्ला, अनुराग शर्मा, आरआरएस परिहार, अनिल सिंह कुशवाह, रुचिवर्धन मिश्रा, चंद्रशेखर सोलंकी, टी अमोंग्ला अय्यर, चैत्रा एन, राजेश हिंगणकर, अशुमान सिंह, मिथिलेश शुक्ला और मनीष कपूरिया को पात्र पाया गया।
इसी तरह उप पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए 2009 और 2010 बैच के 26 अधिकारियों को पात्र पाया गया है। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे पद उपलब्ध होंगे, अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा।बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।
अशोक अवस्थी बनेंगे विशेष महानिदेशक
विपिन कुमार माहेश्वरी के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने पर 1990 बैच के अधिकारी अशोक अवस्थी विशेष महानिदेशक पद पर पदोन्नत होंगे। अभी अवस्थी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत के पद पर तैनात हैं।
काली कलर की बुलेरो ने मारी है टक्कर, टक्कर मारने वाली बुलेरो पहाड़ी खेरा की तरफ गई, एक छोटी बच्ची और बाइक चालक की मौत!
बड़ी खबर💥भारतीय शेयर बाजार ने रचा इतिहास।
पहली बार BSE 4 ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल। अमेरिका, चीन और चीन के बाद चौथे स्थान पर पहुंचा भारत।
💥 बड़ी खबर💥CAA पर अमित शाह का बड़ा बयान संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर गृहमंत्री शाह ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि 'हम बंगाल में सीएए लागू करके रहेंगे, ये देश का कानून है और हमें कोई नहीं रोक सकता":- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
अशोक अवस्थी IPS-1990 विशेष पुलिस महानिदेशक, शिकायत पद पर पदोन्नत हुए। गृह विभाग से आदेश हुआ जारी।
सतना में डीएफओ बिपिन पटेल की गुंडागर्दी, पत्रकार को बंधक बनाकर रातभर की पिटाई, वन विभाग की खबर चलने थे नाराज थे बिपिन पटेल, मझगवां, बरौंधा, चित्रकूट रेंजर के साथ चित्रकूट एसडीओ फारेस्ट अभिषेक तिवारी भी थे शामिल!
ध्यप्रदेश * : मीडिया सेंटर से पत्रकारों को मिलेगी मतगणना की पूर्ण जानकारी मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे वही मतगणना की जानकारी देने के लिए मतगणना परिसर में ही मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, मीडिया सेंटर से पत्रकारों को मतगणना की लगातार जानकारी दी जाएगी, विधानसभा वार तथा प्रत्येक चक्रवार उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की जानकारी देने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, .. मीडिया सेंटर में जनसंपर्क अधिकारियों के साथ-साथ पाँच अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं, इनके द्वारा पत्रकारों को मतगणना के कवरेज में सहयोग दिया जाएगा, प्राधिकृत प्रवेश पत्र प्राप्त पत्रकारों को ही मीडिया सेंटर से कवरेज की सुविधा मिल पाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें