डिंडौरी पुलिस बोली- FIR से कुछ नहीं होता, राजीनामा कर लो; आरोपियों में शिक्षक का बेटा भी
बेटी को लेकर महिला थाना और अजाक थाना गए, तब जाकर 19 नवंबर को केस दर्ज किया गया। एएसपी जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पुलिस ने 21 नवंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कार भी जब्त कर ली है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। नाबालिग के पिता का आरोप है कि हम बेटी के साथ बजाग थाने शिकायत करने गए थे। पुलिस ने चार दिन तक शिकायत दर्ज नहीं की।
कार्यक्रम की जगह जंगल में ले गए आरोपी नाबालिग के पिता ने बताया कि यह वारदात 15 नवंबर की है।
शाम करीब साढ़े पांच बजे पीड़िता अपनी बहन और चाचा के लड़के के साथ साइकिल से गांव के दूसरे मोहल्ले में बिरसामुंडा जयंती का कार्यक्रम देखने जा रही थी।
इसी दौरान रास्ते में कार में सवार गांव के चार युवक उनके पास आए।
उन्होंने कार रोककर पूछा कि कहां जा रही हो।
बेटी ने कार्यक्रम में जाने की बात बताई तो लड़कों ने वहां तक पहुंचाने की बात कहकर दोनों बेटियों को गाड़ी में बैठा लिया। चाचा का बेटा कार में नहीं बैठा।
आरोपियों ने गाड़ी कार्यक्रम स्थल पर न रोककर आगे बढ़ा दी। मुख्य मार्ग से आमा डोंगरी के जंगल की तरफ लेकर चले गए।
नाबालिग ने जंगल की ओर ले जाने का विरोध किया तो आरोपी कार लॉक कर तेज आवाज में गाने बजाने लगे। उन्होंने चलती कार में पिछली सीट पर नाबालिग से दुष्कर्म किया।
डेढ़ घंटे बाद शाम करीब सात बजे दोनों बेटियों को घर के नजदीक छोड़कर भाग गए।
नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी अंकित मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, ओमप्रकाश यादव और पुष्पेंद्र यादव पर केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
अंकित मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित शादीशुदा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें