अमरपाटन - NH 30 रामपुर मोड के पास फोर विलर गाड़ी पलटने की खबर
अमरपाटन - NH 30 रामपुर मोड के पास mp 04 cr 1566 फोर विलर गाड़ी पलटने की खबर .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 आदमी की आ रही है मरने की खबर 1033 पहुची है मौके मे- सूत्र
मरने वाले का नाम है रामनाथ पटेल थाना अमरपाटन उमरी गाव के है निवासी
घटना इस्थल के मौके पर पहुची अमरपाटन पोलिस
सिद्धार्थ नगर (शिव कॉलोनी) निवासी श्री राम शुक्ला के घर में पटाखे की वजह से लगी आग की वजह से हुआ नुक्सान, जिसमें 2 गाय और भैंस की हुई मौत साथ ही घर में रखे सामान सहित लाखों का नुक्सान, फरियादी अनुसार रात तकरीबन 1 बजे आग लगने की सूचना पड़ोसी की वजह से दिए जाने पर फरियादी परिवार सहित आग बुझाने की कोशिश की गई, ना बुझने पर पुलिस सहित फायर ब्रिगेड से संपर्क किया गया पर संकरे रास्तों की वजह से फायर ब्रिगेड मौके पर पहोंचने में देरी हो गई जिसके बाद कुछ देर में ब्रिगेड के पहुंचने पर आग बुझाई गई पर तब तक नुकसान हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई।रामपुर बाघेलान-गौहारी गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव
रामपुर बाघेलान-गौहारी गांव में स्थित बड़ईया तालाब में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिलने से फैली सनसनी,20 नवंबर रात्रि में घर से अचानक गायब हूई थी नाबालिग लड़की, ग्राम गौहारी ककरहाई निवासी के रूप में नाबालिग लड़की की हूई शिनाख्त,पुलिस जांच में जुटी
दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह सुहागरात से पहले ही
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह किया और सुहागरात से पहले ही खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. इसके बाद नगदी और जेवर लेकर फरार हो गईं. शादी के लिए दोनों सगे भाई का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था. दलाल को 80 हजार रुपए दिए थे. लड़कियों को लेकर दलाल शादी करने लड़कों के गांव पहुंचा था. शादी से पहले ही उसने निर्धारित रकम दूल्हों से लेने के बाद दोनों की गांव के एक मंदिर में शादी कराई. रीति-रस्म पूरी होने के बाद दुल्हनें अपनी ससुराल पहुंचीं और वहां ससुरालीवालों और अपने पतियों को खीर बनाकर खिलाई. खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया और जब अगले दिन दूल्हे और उनके घर के लोग सोकर उठे तो दुल्हन घर का जेवर, नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो चुकी थी. सुहागरात से पहले ही दुल्हनों और दलाल के हाथ लूटे गए दूल्हों ने पूरे मामले में पुलिस से फरियाद लगाई है. दुल्हनों के लूट और ठगी की इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें