परिचित ने ही रेप-हत्या कर तालाब में फेंका था शवः बोला-भगाकर ले जाने की जिद कर रही थी नाबालिग; पीछा छुड़ाने मार डाला
सतना जिले के रामपुर बघेलान में गौहारी के तालाब में मिले शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 15 वर्षीय नाबालिग का रेप और हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गौहारी का ही रहने वाला है और इसी के चलते नाबालिग के परिजन से उसकी जान-पहचान है। वह परिवार वालों के साथ मिलकर लापता नाबालिग को ढूंढने का नाटक भी करता रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 19-20 नवंबर की दरमियानी रात लड़की से रेप किया। फिर हत्या कर शव आधे सूखे पड़े तालाब के झुरमुट के बीच फेंक दिया, जो 23 नवंबर को मिला।
नजदीकी संबंध थे, भगाकर ले जाने की जिद कर रही थी
पुलिस ने बताया- आरोपी रामभजन केवट (41) पिता अमृतलाल शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसके नाबालिग लड़की से नजदीकी संबंध थे। 19 नवंबर की रात नाबालिग ने रामभजन को मिलने के लिए अपने घर के पास बुलाया था। रामभजन मिलने पहुंचा तो नाबालिग की चाची भी आ गई, जिसे देखकर वह भाग निकला। कुछ देर बाद लड़की उसके खेत में बनी मड़ैया में पहुंच गई। उसने रामभजन से भगाकर ले जाने के लिए कहा। वह इसके लिए राजी नहीं हुआ। बहस के बाद आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसे कंधे पर लादकर तालाब ले आया। यहां उसके सीने में घूंसे मारे। उसकी मौत की पुष्टि कर शव तालाब में फेंक दिया।
नाबालिग की चाची से पूछताछ के बाद मिला सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग की चाची के बयान लिए। उसने बताया कि रामभजन लड़की से मिलने आया था। संदेह के घेरे में आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो वह गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती बरती गई तो जुर्म कबूल लिया।
रामभजन के बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम उसे गिरफ्तार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी नाबालिग के साथ बलात्कार और उसकी पसलियां टूटने के साथ ही गला दबाए जाने की पुष्टि हो गई।
भोपाल में केरवा डेम के पास का ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रात के दो बजे बाघ घूमते दिख रहा है, वैसे भोपाल के बाहरी रिहायशी एरिया के आस पास अनेक बाघों की रिहाइश हैं
मध्य प्रदेश के शहडोल में मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है।शव वाहन न मिलने से पोता दादा के शव को बाइक में रखकर जिला अस्पताल से पंद्रह किलोमीटर दूर गांव तक ले गया। सोहागपुर जनपद के ग्राम धुरवार के 56 वर्षीय ललुईया बैगा की मौत जिला अस्पताल में हो गई। परिजनों को शव ले जाने के लिए छुट्टी होने के कारण कोई वाहन नहीं मिला।
शहडोल ज़िले में अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी को रेत माफिया ने ट्रेक्टर से कुचला, पटवारी प्रसन्न सिह बघेल की मौके पर मौत। रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को पकड़ लिया था पटवारी प्रसन्न सिह बघेल ने। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर सहित हुआ फ़रार

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें